रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने चुनाव आयोग के द्वारा जेवीएम के भाजपा में विलय के निर्णय की संपुष्टि करने का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के इस निर्णय से लोकतंत्र और मजबूत हुआ.
इसके साथ ही कुछ राजनीतिक दलों के द्वारा जबरदस्ती इस मुद्दे को विवादास्पद बनाये जाने के प्रयास का भी अंत हो गया. दीपक प्रकाश ने कहा की चुनाव आयोग के इस निर्णय के आलोक में झारखंड विधानसभा के स्पीकर को भी अविलंब बाबूलाल मरांडी को विपक्ष का नेता घोषित करना चाहिए. इस प्रक्रिया में और विलंब करना लोकतंत्र की मर्यादा के विपरीत होगा.

