साहेबगंज: सभी प्रखंडों में पुरे उमंगों के साथ दीपावली एवं काली पूजा मनाया गया. बीते दिनों हुई बारिश के बाबजूद भी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी इलाकों में लोग पर्व का आनंद उठाते देखे गये. खासकर बच्चों में काफी उत्साहित देखने को मिला. वहीं दीपावली की रात पुरे जिले में जुऐ के अड्डे से करोड़ों रुपये की खेल होने की जानकारी मिली है. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के रोक के बाबजूद भी लोग पटाखे छोड़ते नजर आए. इस दौरान पुलिस प्रशासन पुरी मुस्तैद दिखी.

