मुंबई: दीपिका को पेरिस फैशन वीक में भाग लेने के लिए ग्लोबल ब्रैंड लुई विटॉन द्वारा आमंत्रित किया गया था और अभिनेत्री के लिए सभी तरह की तैयारियां भी की गई थीं लेकिन फ्रांस में फैल रहे कोरोना वायरस महामारी से जुड़े हालिया घटनाक्रम के कारण दीपिका को अपनी यह यात्रा रद्द करनी पड़ी है.

