जावेद अख्तर,
गोड्डा: बीते रविवार को महागामा प्रखंड क्षेत्र के एकचारी महागामा मुख्य मार्ग श्रीमतपुर में हनवारा के सड़क हादसे में दो लोगों की हुई मौत पर विधायक दीपिका पांडे सिंह ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी. हनवारा के रमजानी उम्र 42 वर्ष मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी तथा हनवारा गांव निवासी फारूक का सड़क हादसे में घटनास्थल पर मौत हो गई थी.
विधायक दीपिका पांडे सिंह मृतक के परिजनों को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सांत्वना देने पहुंचे. विधायक ने शोकाकुल परिवार की हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि मृतक के परिवार के साथ हर संभव मदद करने के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे. इस दौरान, कांग्रेस जिला महासचिव याहया सिद्क्की, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फिरोज अख्तर, असलम प्रवेज, अजमेर उर्फ मूसा, शाकिर आदि लोग थे.

