BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फर्स्ट एनिवर्सरी पर वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे दीपवीर, लाल साड़ी में दीपिका ने ढाया कहर…

by bnnbharat.com
November 14, 2019
in Uncategorized
फर्स्ट एनिवर्सरी पर वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे दीपवीर, लाल साड़ी में दीपिका ने ढाया कहर…
Share on FacebookShare on Twitter

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह आज अपनी पहली वेडिंग एनिवेर्सरी मना रहे हैं. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी. ऐसे में अपनी शादी के एक साल पूरे होने पर दीपिका और रणवीर तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे. वहीं मंदिर से इन कपल की तस्वीरें बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रही हैं. इस मौके पर दीपिका ने लाल रंग की साड़ी पहनी. इतना ही नहीं साड़ी के साथ-साथ उन्होंने सिंदूर के साथ मंगलसूत्र को भी कैरी किया हुआ है.

वहीं रणवीर सिंह ऑफ व्हाइट शेरवानी पहने नजर आए. साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग का दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ है. मंदिर में दर्शन करने के बाद दीपवीर ने मीडिया को पोज दिए. वहीं इसके साथ-साथ दीपवीर अपने फैंस से भी मिले. दीपिका और रणवीर ने पहले से ही तिरुपति जाने का प्लान बना लिया था.
दीपिका-रणवीर 14 नवंबर को तिरुपति और पद्मावति के दर्शन करने के बाद 15 नवंबर को परिवार के साथ ही स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए अमृतसर रवाना हो जाएंगे. वहीं 15 तारीख को ही मुंबई वापस आ जाएंगे.  शादी के पहले दीपिका-रणवीर ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था.

जानकारी के मुताबिक इटली में शादी करने के बाद दीपवीर ने भारत आकर अलग-अलग जगहों पर रिसेप्शन दिया था. गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के चार्मिंग कपल्स में से एक गिने जाते हैं. अक्सर आपने देखा होगा ये कपल्स सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार दिखाते नजर आते हैं. वहीं कई बार एक दूसरे की टांग खिचाईं करते भी दोनों नजर आते हैं.

साल 2013 में भंसाली ने ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ फिल्म में दोनों को बतौर लीड एक्टर लिया था. यही वह फिल्म थी जहां पर दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जस्टिस रवि रंजन नियुक्त किए गए झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस

Next Post

चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की तैयारी में इसरो

Next Post
चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की तैयारी में इसरो

चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की तैयारी में इसरो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d