नई दिल्ली:- बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तेजस’ की शूटिंग की तैयारी इसी साल अक्टूबर में शुरू कर दी थी. वहीं अब कंगना ने इस फिल्म को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आज मुलाकात की. इस मुलाकात की वजह फिल्म की कहानी शेयर करना और फिल्म से जुड़ी कुछ जरूरी परमीशन लेना है. अभिनेत्री ने इस खास मुलाकात की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया है.

