BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रक्षा मंत्री ने किसानों से की शांत रहने की अपील, कहा- सभी मुद्दों पर करेंगे चर्चा

by bnnbharat.com
November 27, 2020
in समाचार
हमारी सेना पाक की हरकतों का दे रही मुंहतोड़ जवाब: राजनाथ सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब: पंजाब से लेकर दिल्ली तक किसानों के विरोध प्रदर्शन का असर साफ दिख रहा है. केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान दिल्ली (Delhi) के करीब आ गए हैं. दिल्ली पुलिस किसानों को अस्थाई जेलों में डालने की तैयारी कर रही है. इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों से शांत रहने की अपील करते हुए उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित किया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि किसानों के हित में केंद्र सरकार के लाए गए नए कृषि कानून कृषि क्षेत्र को उदार बनाएंगे और किसानों को बहुत लाभ पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि वह किसानों के साथ सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं.

उन्होंने कहा, “किसानों को अपना आंदोलन समाप्त करना चाहिए. मैं इस देश के किसानों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये तीनों बिल किसानों के हित में ही हैं. हम किसानों को धोखा नहीं दे सकते. मैं उन सभी को बातचीत के लिए आमंत्रित करता हूं. मैं रक्षा मंत्री हूं लेकिन मैं उन्हें एक किसान के बेटे के रूप में आमंत्रित करता हूं.”

रक्षा मंत्री ने कहा कि हम अपने किसान भाइयों से विरोध के साथ सभी मुद्दों पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं. मुझे विश्वास है कि हमारी बातचीत का सकारात्मक परिणाम निकलेगा. सिंह ने आगे कहा कि ये कानून किसी भी तरह से किसानों के हितों को नुकसान नहीं पहुंचा सकते. मैं इस बात को विश्वास के साथ कह सकता हूं क्योंकि मैंने पूरा बिल पढ़ा है. हाल में किए गए सुधारों से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और अगले चार से पांच सालों में अच्छे नतीजे सामने आएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज हैदराबाद में जेपी नड्डा करेंगे रोड शो

Next Post

कंगना रनौत को हर्जाना भरेगी BMC, कोर्ट ने कहा- गलत इरादे से की गई तोड़फोड़

Next Post
कंगना रनौत को मुंबई पुलिस का दूसरा नोटिस

कंगना रनौत को हर्जाना भरेगी BMC, कोर्ट ने कहा- गलत इरादे से की गई तोड़फोड़

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d