दिल्ली: आज से राष्ट्रीय स्तर के चौथे मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है. इस फेस्टिवल में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल सहित कई विभिन्न राज्यों के सेवारत और पूर्व जवान और अफसरों समेत रक्षा विशेषज्ञ भाग लेंगे. कार्यक्रम के दौरान चीन और पाकिस्तान से चल रहे मौजूदा तनाव, लद्दाख की स्थिति से लेकर वर्तमान में सैन्य नेतृत्व पर डिस्कशन होगा.
इस लिटरेचर फेस्ट का उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. कोरोना महामारी के चलते इस तीन दिवस समारोह को पूरी तरह वर्चुअल रखा गया है. जिसके चलते सभी पैनल डीस्कशन वर्चुअली किए जाएंगे. जिसकी अध्यक्षता पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह करेंगे. समारोह की जानकारी देते हुए वरिष्ठ सलाहकार लेफ्टिनेंट टीएस शेरगिल ने बताया कि शुक्रवार से शुरू होने वाला ये फेस्टिवल जय जवान, जय किसान के नारे के साथ शुरू होगा. इस फेस्टिवल में पाकिस्तान के विरुद्ध 1971 जंग की कहानी भी बयां की जाएगी. अगले साल इस युद्ध की गोल्डन जुबली है.
खास बात यह है की इस फेस्टिवल में न सिर्फ पूरे देश के बल्कि विदेशी रक्षा विशेषज्ञ भी जुड़ेंगे. इस दौरान विभिन्न विषयों पर 13 चचार्एं होंगी जिन्हें एमएलएफ (मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल) की वेबसाइट, फेसबुक, यूट्यूब और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्मों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
इन विषयों पर होगी चर्चा
फेस्टिवल के दौरान ‘जय जवान जय किसान – जवानों की जीत’, किसानों की जीत,आज के समय के लिए मिलिट्री लीडरशिप, लद्दाख में झड़प, रक्षा तैयारी के प्रति आत्मनिर्भरता, इंडियन आर्मी इन इटली-द्वितीय विश्व युद्ध,बॉलीवुड एंड शौपिंग द नेशन, क्रॉसिंग द रिवर मेघना-1971 विक्टरी, उभर रहे इंडो-पैसिफिक नेवल अलायंस जैसे विषयों पर पैनल डिस्कशन होगा.

