रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस की तीन दिवसीय यात्रा के लिए बुधवार को मास्को के लिए रवाना होंगे. वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे. बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य पर विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है.
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के अलावा सिंह अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगू और कई अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेंगे. इस बातचीत का उद्देश्य कई रक्षा खरीद कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में तेजी लाना है.

