दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट की एक बैठक की अध्यक्षता की. गौरतलब है कि सोमवार को ही लॉकडाउन को चरण बद्ध तरीके से खोले जाने का यानी Unlock-1 का पहला दिन है.
इस बैठक का महत्व इसलिए भी है क्योंकि सोमवार को ही मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा हुआ है. ऐसे में केंद्रीय कैबिनेट ब्रीफिंग हो रही है. जिसमें मोदी सरकार के कार्यों का ब्यौरा दिया जा रहा है.
आज कैबिनेट में किसानों, रेहड़ी-पटरी वालों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. जो MSME उद्योग संकट में है उन्हें इक्विटी प्रदान करते हुए 20,000 करोड़ का पैकेज दिया गया है. प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आज से MSME की परिभाषा बदल दी गई है.
कैबिनेट की ओर से केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, नितिन गडकरी और नरेंद्र तोमर मीडिया को ब्रीफ कर रहे हैं.

