BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डिहाइड्रेशन: जरा सी अनदेखी हो सकती है जानलेवा

by bnnbharat.com
June 10, 2020
in समाचार
डिहाइड्रेशन: जरा सी अनदेखी हो सकती है जानलेवा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  गर्मी अब अपने चरम पर है. हालांकि अब भी बीच-बीच में बारिश और तूफान के चलते मौसम में बदलाव होता है लेकिन अधिकांश समय तेज चिलचिलाती धूप अब लोगों का जीना बेहाल किए हुए है. अब जैसे जैसे गर्मी और बढ़ेगी, लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या भी सामने आने लगेगी. वैसे घबराने की बात नहीं है क्योंकि गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या कोई नई बात नहीं है. पर ध्यान न दिया जाए और कारगर उपाय न किए जाएं तो यह खतरनाक साबित हो सकती है.

शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन 
डिहाइड्रेशन एक प्रकार से शरीर में मौजूद पानी की कमी है. पसीने के रूप में पानी, मूत्र और मल के जरिए शरीर से निकलता रहता है तो इसकी भरपाई भी होती रहनी चाहिए. शरीर के तापमान को सामान्य रखने के लिए शरीर में पानी की जरूरत होती है. अब यदि आप कम पानी पीते हैं तो डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है.

डिहाइड्रेशन के लक्षण
डिहाइड्रेशन होने और समय पर इसकी पूर्ति न की जाए या हीट स्ट्रोक आ जाए तो इस कारण व्यक्ति की मौत भी हो सकती है. लेकिन पता समय से चल जाता है कि आपको डिहाइड्रेशन होने लगा है या नहीं. बस अपने शरीर के कुछ लक्षण पर ध्यान देने की जरूरत होती है. यह खतरनाक स्तर पर आ जाए तो व्यक्ति को अचानक चक्कर आने लगते हैं. उसकी आंखों के सामने अंधेरा छाने लगता है. सिरदर्द की समस्या शुरू हो जाती है.

शरीर में पानी एक बेहद आवश्यक तत्व है. इसकी कमी के चलते व्यक्ति की त्वचा रूखी हो जाती है. होंठ भी फटने लगते हैं. आपके शरीर में पानी की कमी हो रही है यह जांचने का एक आम तरीका यह भी है कि यह ध्यान दें कि पिछले कितने समय से आप पेशाब के लिए नहीं गए हैं. आमतौर पर 4 घंटे के भीतर आपको टॉयलेट जाना चाहिए. पेशाब का न आना भी शरीर में डिहाइड्रेशन बताता है.

क्या हैं गर्मियों में इससे बचने के उपाय 
महिलाओं को रोजाना करीब 2.5 लीटर और पुरुषों को 3 लीटर पानी कम-से-कम पीना चाहिए यानी तीन से चार सामान्य बोतल जिसका इस्तेमाल आजकल किया जाता है, पीना चाहिए.

कहीं आपको यह तो नहीं लगता है कि प्यास नहीं महसूस हो रही है तो इसका मतलब शरीर में पानी पूर्ण रूप से है. जान लें कि आपका शरीर तरल पदार्थ की जरूरत को प्यास के रूप में हर बार जाहिर ही करेगा यह कोई जरूरी नहीं है. ऐसे में गर्मियों के दिनों में तरल पदार्थ लेते रहें.

डिहाइड्रेशन से पीड़ित व्यक्ति को नींबू पानी, नारियल पानी या छाछ जैसी चीजों का सेवन करने को दे सकते हैं. अगर आप कठिन एक्सरसाइज या वर्कआउट करते हैं तो इसके दौरान हर 15-20 मिनट पर आपको थोड़ा बहुत तरल पदार्थ सेवन करने की जरूरत होती है.

तमाम उपाय कर लें और तब भी डिहाइड्रेशन हो जाए तो सबसे पहले तो शरीर को पूरा आराम दें. गहरी सांस लें. किसी ठंडी जगह या पेड़ के नीचे यानी किसी शेड में आराम करें.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अगले 24 घंटों में इन राज्यों में दस्तक दे सकता है मानसून

Next Post

मालगाड़ी के सामने कूदा प्रेमी जोड़ा, युवती की मौत

Next Post
मालगाड़ी के सामने कूदा प्रेमी जोड़ा, युवती की मौत

मालगाड़ी के सामने कूदा प्रेमी जोड़ा, युवती की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d