BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केजरीवाल के नामांकन में हुई देरी, आप ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

by bnnbharat.com
January 22, 2020
in Uncategorized
केजरीवाल के नामांकन में हुई देरी, आप ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

केजरीवाल के नामांकन में हुई देरी, आप ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छह घंटे इंतजार करने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा ने जानबूझकर ऐसे लोगों की भीड़ इकट्ठी कर दी, जिनके पास पर्याप्त कागजात भी नहीं थे लेकिन केजरीवाल से पहले वो कतार में लगे थे.

आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘बीजेपी वालों ! चाहे जितनी साजिश कर लो, अरविंद केजरीवाल को न नॉमिनेशन भरने से रोक पाओगे और न ही तीसरी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने से तुम्हारी साजिशें कामयाब नहीं होंगी.’

वहीं आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘करीब 35 ऐसे उम्मीदवार रिटर्निंग ऑफिसर के ऑफिस में बैठे हैं जिनके पास जरूरी कागजात तक नहीं हैं. यहां तक कि उनके पास 10 प्रस्‍तावकों के नाम तक नहीं हैं. वो इस बात पर अड़े हैं कि जब तक उनके कागजों की जांच पूरी नहीं हो जाती और वो नामांकन दाखिल नहीं कर लेते, वो सीएम केजरीवाल को नामांकन दाखिल नहीं करने देंगे. इन लोगों के पीछे बीजेपी है.’

सौरभ भारद्वाज के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए केजरीवाल ने कहा, कोई बात नहीं उनमें से कई पहली बार नॉमिनेशन फाइल कर रहे हैं. वे गलतियां करने के लिए बाध्य होते हैं. हमने भी पहली बार गलतियां कीं. मुझे इंतजार में मजा आ रहा है. वे मेरे परिवार का हिस्सा हैं.

ज्ञात रहे कि सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आने से पहले रोड शो में व्यस्त हो गए अरविंद केजरीवाल मंगलवार को माता-पिता तथा परिवार के साथ चुनाव कार्यालय पहुंचे. सोमवार को पत्रकारों से अरविंद केजरीवाल ने कहा था, “मुझे बताया गया था कि मुझे नामांकन पत्र दाखिल करना है, लेकिन मैंने कहा, मैं उन्हें (रोड शो में शामिल समर्थक) छोड़कर कैसे जा सकता हूं.मैं कल (मंगलवार को) नामांकन पत्र दाखिल कर दूंगा.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में गिरावट दर्ज, सेंसेक्स-निफ्टी में कमजोरी

Next Post

पूरी सरकार कठघरे में खड़ी है: सीपी सिंह

Next Post
पूरी सरकार कठघरे में खड़ी है: सीपी सिंह

पूरी सरकार कठघरे में खड़ी है: सीपी सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d