रांची:- झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंत्री मिथिलेश ठाकुर के नेतृत्व में गढ़वा जिले से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की . उन्होंने मुख्यमंत्री को इलाके की समस्याओं से अवगत कराया . उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां का बहुप्रतीक्षित पनसा पुल बनकर तैयार है. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पुल के उद्घाटन के लिए समय देने का आग्रह किया . इस मौके पर तनवीर आलम, मनोज ठाकुर और विकास सिंह कुशवाहा मौजूद थे .

