रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड मंत्रालय में आदिवासी सोशियो एजुकेशनल एंड कल्चरल एसोसिएशन झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने संथाली भाषा को झारखंड की राजभाषा का दर्जा तथा ओलचिकी लिपि की मान्यता एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों के समस्या के समाधान हेतु मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है.
प्रतिनिधिमंडल में सुभाष चंद्र मांडी, शंकर सोरेन, हरि चंद मुर्मू, जितराई मुर्मू, सुरेंद्र टुडू एवं सोमाय टुडू मौजूद थे.

