रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य एनआरएचएम के एएनएम – जी एन एम अनुबंध कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि लोहरदगा जिले के नरौली स्वास्थ्य उपकेंद्र में कार्यरत एएनएम श्रीमती सिंगरेन लकड़ा की कोरोना महामारी के दौरान कार्य करते हुए 14 जून को मृत्यु हो गई. अतः मृतक के आश्रित को उन्होंने सरकारी नॉकरी देने का आग्रह किया. संघ द्वारा कोविड – 19 के तहत केंद्र सरकार के निर्देशानुसार मृतक के परिजनों को निहित प्रावधान के तहत बीमा लाभ और राज्य सरकार के द्वारा मुआवजा देने को लेकर मांग पत्र सौपा गया.

