रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज नया विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मिला. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मेमोरेंडम के माध्यम से पारा शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए आग्रह किया. इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी उपस्थित थे.
