रांची: आज कोल्हान प्रमंडल के अधिवक्ताओं का एक शिष्टमंडल परमजीत श्रीवास्तव अधिवक्ता के नेतृत्व में झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल से उनके निवास पर मिला तथा कोल्हान के अधिवक्ताओं की कठिनाइयों से अवगत कराया.
शिष्टमंडल ने शुक्ल से बार भवन बंद रहने तथा वर्चुअल कोर्ट होने से हो रही कठिनाई से अवगत कराते हुए फिजिकल कोर्ट कराने का भी सुझाव दिया.
शिष्टमंडल ने कोल्हान में उपभोक्ता संरक्षण फोरम को प्रभावी बनाने और अधिवक्ताओं को हर जिले में सदस्य बनाने की मांग रखी. शुक्ल ने आश्वस्त किया कि इन मांगों को उचित फोरम पर रखेंगे.
शिष्टमंडल में परमजीत श्रीवास्तव, अमित कुमार, नवीन प्रकाश, मुहम्मद परवेज, केदार अग्रवाल, निमचन्द राम, विमल कुमार, अशोक झा,एस एन महतो, गणेश टुडु, रमेश प्रसाद आदि अधिवक्ता शामिल थे.

