सरकार के प्रति आभार जताया
रांची:- झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने, झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के पुनर्गठन के लिए मंत्रिमंडल की स्वीकृति, आंदोलनकारी अथवा उनके आश्रितों को मासिक पेंशन और अन्य सुविधाएं देने को लेकर लिए गए निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया . मोर्चा ने शैक्षणिक संस्थानों तथा चौक-चौराहों का नामकरण झारखंड आंदोलन के शहीदों के नाम पर करने का भी आग्रह किया . मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी . मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में मोर्चा के श्री प्रवीण प्रभाकर, श्री विमल कच्छप,श्री मुमताज खान, शफीक ंआलम और श्रीमती सुशीला एक्का प्रमुख रूप से शामिल थीं.

