रांची: “आप लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं. समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के आप वाहक हैं. आप पर सामाजिक और नैतिक मूल्य की जवाबदेही है.” ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कही.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों के हर संभव कल्याण के लिए वर्तमान सरकार सदैव कार्य करेगी. आप सभी प्रेस क्लब को नई दिशा देने के लिए निर्वाचित हुए हैं. आप अपने इस उद्देश्य और लक्ष्य का पीछा करते हुए उसे अवश्य हासिल करें. आप सभी मेरी शुभकामनाएं और बधाई स्वीकार करें.
मुख्यमंत्री से प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, महासचिव अखिलेश सिंह, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष जयशंकर कुमार, कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत कुमार, रंगनाथ चौबे, गिरजाशंकर ओझा, प्रियंका मिश्रा, सुनील गुप्ता, प्रभात कुमार, सुनील सिंह व अन्य शामिल थे.

