BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री प्रश्न काल का विलोपन,राज्य की विधि व्यवस्था,रद्द नियोजन नीति,खनिजो की तस्करी जैसे मुद्दों को आक्रामक तरीके से सदन में उठाएगी भाजपा….भानु प्रताप शाही

by bnnbharat.com
February 28, 2021
in समाचार
मुख्यमंत्री प्रश्न काल का विलोपन,राज्य की विधि व्यवस्था,रद्द नियोजन नीति,खनिजो की तस्करी जैसे मुद्दों को आक्रामक तरीके से सदन में उठाएगी भाजपा….भानु प्रताप शाही
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi:- प्रदेश भाजपा राज्य की गिरती विधि व्यवस्था , रद्द नियोजन नीति के कारण युवाओं की चिंता ,खनिजों की तस्करी ,ठगबंधन सरकार की रीति नीतियों से राज्य की जनता को हो रही परेशानियों से चिंतित है और राज्य के सबसे बडे पंचायत विधानसभा में इसे जोरदार तरीके से उठाएगी और राज्य सरकार को जवाब देने केलिये बाध्य कर देगी. यह बात विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए विधायक भानु प्रताप शाही ने कही.

इसके पूर्व आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में विधायकदल की बैठक हुई जिसमें नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी ,मुख्य सचेतक विरंची नारायण ,सीपी सिंह सहित अन्य शामिल थे.

 भानु प्रताप शाही ने कहा कि हेमंत सरकार सवालों से डर गई है इसलिये बिना विपक्ष को विश्वास में लिया झारखंड विधान सभा के इतिहास में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल को ही विलोपित कर दिया गया .यह ऐसी व्यवस्था है जिसमे नीतिगत मामलों में विधायकगण मुख्यमंत्री से सीधा सवाल करते है.

 शाही ने कहा कि नियोजन नीति रद्द होने से हजारों युवाओं  का भविष्य अंधकारमय हो चुका है.

राज्य की कानून व्यवस्था ऐसी कि उग्रवादी राजभवन पर पोस्टर चिपका दे रहे. तथाकथित पथलगाडी केनाम पर हाइकोर्ट को भी निशाना बनाया जा रहा.

चाईबासा से लेकर  गुमला,कांके सभी जगह आदिवासी नरसंहार का तांडव हो रहा और सरकार मौन है. महिलाओं के साथ बलात्कार में रिकॉर्ड बन रहे.

उन्होंने कहा कि खनिजों की तस्करी राज्य का बड़ा मुद्दा है. कोयला ,बालू और पत्थर का उत्खनन एवम तस्करी सरकार के संरक्षण में लगातार जारी है.

सरकार में शामिल ठगबंधन की झूठी घोषणाएं एवम वादा खिलाफी से जनता ऊब चुकी है.

राज्य का यह बड़ा सवाल है कि युवाओं के बेरोजगारी भत्ता का क्या हुआ. एमएसपी पर धान की खरीद का क्या हुआ,पारा शिक्षकों ,संविदा कर्मियों, सहायक पुलिसकर्मियों के नियमति करण का क्या हुआ.

उन्होंने कहा कि यह सरकार नौकरी देनेवाली नही बल्कि नौकरी लेनेवाली सरकार साबित हुई है.

 शाही ने कहा कि सारी संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा करने के बाद भी बाबूलाल मरांडी जी को नेता प्रतिपक्ष नही बनाना यह राज्य सरकार के इशारे पर बड़ी साजिश है.

उन्होंने कहा कि ठगबंधन सरकार का आंतरिक कलह राज्य को बड़ा नुकसान कर रहा.

सरकार की गाड़ी में ड्राइवर जेएमएम बना है तो कंडक्टर के रूप में कांग्रेस वसूली कर रही जबकि राजद खलासी बना हुआ है.

उन्होंने कहा कि भाजपा एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका में लोकतांत्रिक तरीके से सभी जन मुद्दों को सदन में जोरदार तरीके से उठाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस सिंबल पर चुनाव लड़े प्रत्याशियों की बैठक हुई

Next Post

खेल खेल में बच्चे को लगा तीर, सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर रेफर किया गया एमजीएम

Next Post

खेल खेल में बच्चे को लगा तीर, सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर रेफर किया गया एमजीएम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d