BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली : बच्चा चोरी के शक में 5 माह की गर्भवती महिला को पीटा

by bnnbharat.com
September 2, 2019
in समाचार
दिल्ली : बच्चा चोरी के शक में 5 माह की गर्भवती महिला को पीटा

Delhi: 5-month-old pregnant woman beaten on suspicion of child theft

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : देश के अन्य राज्यों में बच्चा चोरी गिरोह की अफवाह की आंच अब दिल्ली में भी पहुंच गई है. दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में लोगों ने पांच माह की गर्भवती महिला को बच्चा चोर समझकर पीट दिया. मारपीट के दौरान लोगों ने वीडियो भी बनाया.

वीडियो के जरिए महिला के भाई ने उसकी पहचान की. दरअसल, बोलने में असमर्थ महिला को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था. उसके बाद वह 14 दिन से लापता थी. पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान दीपक, ललित कुमार और बी शकुंतला के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान प्रियंका (25) के रूप में हुई है. उसकी मां रामो देवी पुल प्रहलादपुर में रहती है. वह कार्यालयों में साफ-सफाई का काम करती है. उसके पति की मौत हो चुकी है. रामो देवी के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले प्रियंका की शादी फरीदाबाद सेक्टर-20 बी के कृष्णा कॉलोनी निवासी सुनील के साथ की थी. वह बचपन से बोल नहीं पाती थी. 18 अगस्त को ससुराल वालों ने प्रियंका को घर से निकाल दिया. वह अपनी मां के पास आने के बजाय भटक गई.

18 अगस्त को ही प्रियंका के ससुर ने उसकी मां को बताया कि प्रियंका कहीं चली गई है. उसके बाद रामो देवी और उसके बेटे संदीप ने उसकी तलाश शुरू की. राजधानी के कई इलाके में पोस्टर भी लगाए, लेकिन प्रियंका का कोई पता नहीं चला. मारपीट का वीडियो वायरल होने पर इलाके के एक लड़के ने संदीप को वीडियो दिखाया. इसमें बच्चा चोर समझकर उसकी बहन को कुछ लोग पीट रहे थे.

वीडियो देखने के दौरान उसने एक घर का नेम प्लेट देखा और उसकी तलाश करता हुआ मंडोली पहुंचा, जहां उसकी पिटाई की पुष्टि हुई. उसके बाद वह हर्ष विहार थाने पहुंचा. पुलिसकर्मियों ने बताया कि प्रियंका को थाने लाया गया था, लेकिन बोलने में असमर्थ होने पर वह अपने बारे में कुछ नहीं बता पाई. चार-पांच घंटे के बाद उसे छोड़ दिया गया. संदीप ने पुलिस को सारी बात बताई. उसके बाद पुलिसकर्मियों ने प्रियंका की तलाश कर उसे परिवार के हवाले कर दिया. प्रियंका काफी डरी सहमी है, और घर से बाहर नहीं निकल रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इतिहासकार रोमिला थापर से बायोडाटा मांगने पर शिक्षक संघ नाराज

Next Post

PUBG खेलने के कारण दिमाग में जमे खून के थक्के

Next Post
PUBG खेलने के कारण दिमाग में जमे खून के थक्के

PUBG खेलने के कारण दिमाग में जमे खून के थक्के

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d