BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली: पुलिस के बाद अब वकीलों ने रोहिणी कोर्ट के बाहर किया धरना प्रदर्शन….

by bnnbharat.com
November 6, 2019
in समाचार
दिल्ली: पुलिस के बाद अब वकीलों ने रोहिणी कोर्ट के बाहर किया धरना प्रदर्शन….
Share on FacebookShare on Twitter

राजधानी के तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हुई हिंसक झड़प का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. काफी दिनों से पुलिस और वकीलों का हड़ताल और प्रदर्शन जारी है. ऐसे में कल पुलिस वालों की हड़ताल के बाद आज वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया है. रोहिणी कोर्ट के बाहर वकील प्रदर्शन कर रहे हैं. कोर्ट में वकील लोगों को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं.

बता दें मंगलवार को दिनभर पुलिस का हंगामा जारी रहा था और आज यानी बुधवार को वकील हंगामा कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे वकीलों का कहना है कि मीडिया को बरगलाया गया है. जिसके बाद वह सिर्फ पुलिस वालों के पीटने का वीडियो दिखा रहे हैं। जबकि वकीलों को भी पीटा गया है.

हड़ताल पर राजधानी के वकील

रोहिणी कोर्ट के बाहर प्रदर्शनकारी वकील न्याय की मांग करते हुए ‘वी वॉट जस्टिस’ नारेबाजी कर रहे हैं. बता दें कि राजधानी की सभी जिला अदालतों के वकील हड़ताल पर हैं. राजधानी की छह जिला अदालतों जिसमें तीस हजारी, कड़कड़डूमा, साकेत, द्वारका, रोहिणी और पटियाला हाउस के वकीलों ने काम न करने से बहिष्कार किया है.

गृह मंत्रालय ने हाईकोर्ट से आदेश पर मांगी सफाई

बता दें वकीलों और पुलिस के बीच हुए हिंसक झड़प के बाद केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट का रुख किया है. गृह मंत्रालय ने कोर्ट से 3 नवंबर को जारी किए गए उसके आदेश पर सफाई मांगी है. बता दें वकीलों और पुलिस के बीच तीस हजारी कोर्ट में हुए विवाद के बाद हाईकोर्ट ने वकीलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने से जुड़ा आदेश पारित किया था. जिस पर गृह मंत्रालय ने अब सफाई मांगी है. पुलिस-वकील विवाद मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.

प्रदर्शन खत्म कर काम पर लौटे पुलिसकर्मी

दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर मंगलवार को दिनभर चले धरना प्रदर्शन को देर शाम खत्म कर दिया गया. जिसके बाद पुलिसकर्मी अपने-अपने काम पर लौट गए। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (अपराध) सतीश गोलचा ने वादा यह था कि पुलिसकर्मी खुद को अकेला न समझें, सरकार और महकमा उनके साथ कड़ी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

18 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़वाने का अवसर

Next Post

प्रशासन ने हटाया पार्टी झंडा

Next Post
प्रशासन ने हटाया पार्टी झंडा

प्रशासन ने हटाया पार्टी झंडा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d