BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ईद, रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली अलर्ट, 300 से अधिक शार्प शूटरों की तैनाती

by bnnbharat.com
July 28, 2020
in Uncategorized
ईद, रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली अलर्ट, 300 से अधिक शार्प शूटरों की तैनाती
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आतंकी अलर्ट और खुफिया सूचनाओं के बाद राजधानी में ईद, रक्षाबंधन और स्वतंत्र दिवस के लिए 300 से अधिक शार्प शूटरों की तैनाती की गई है. यही नहीं सभी त्योहारों पर आकाश में ड्रोन के जरिए तो जमीन पर 12 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स सहित करीब 12 हजार अतिरिक्त जवान दिल्ली शहर की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे.

पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. इस संबंध में पुलिस आयुक्त श्रीवास्तव ने बताया कि सभी डीसीपी को अपने क्षेत्रों में गश्त तेज करने और घर-घर जाकर सत्यापन करने के लिए कहा गया है. उन्होंने आतंकवाद निरोधी उपायों को मजबूत करने के लिए पुलिस की तैनाती बढ़ाने, संवेदनशील जगहों पर गहन और संबंधित जांच किराएदार व नौकरों के सत्यापन, साइबर कैफे मालिकों, सुरक्षा गार्ड, पुरानी कारों के डीलरों और मोबाइल डीलरों समेत कई लोगों की निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया.

सुरक्षा उपायों का पालन करना अनिवार्य

पुलिस आयुक्त ने कहा कि गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के तहत स्वतंत्र दिवस समारोह के लिए विभिन्न कार्यक्रमों या गतिविधियों का आयोजन करते समय सुरक्षा उपायों का पालन करना अनिवार्य होगा. सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क पहनना, समुचित स्वच्छता, बड़ी सभाओं से बचना, बीमार व्यक्तियों की रक्षा करना और स्वास्थ्य तथा गृह मंत्रालय द्वारा जारी सभी कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन करना इत्यादि निर्देश इसमें शामिल हैं.

बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट

बकरीद को लेकर पुलिस, ड्रोन और पैरामिलिट्री फोर्स में कमांडो की कमान संभालेंगे. जिसके लिए जिलों के डीसीपी एसीपी और एसएचओ को संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए. जबकि ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों के आसपास तैनात रहने वाले पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 11200 के पार

Next Post

रक्षाबंधन: 29 साल बाद बन रहा महासंयोग, शुभ मुहूर्त में होगा आश्चर्यजनक लाभ

Next Post
रक्षाबंधन: 29 साल बाद बन रहा महासंयोग, शुभ मुहूर्त में होगा आश्चर्यजनक लाभ

रक्षाबंधन: 29 साल बाद बन रहा महासंयोग, शुभ मुहूर्त में होगा आश्चर्यजनक लाभ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d