BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली कैपिटल्स को लगा एक और झटका, अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
दिल्ली कैपिटल्स को लगा एक और झटका, अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : आईपीएल के 14वें संस्करण की शुरूआत 9 अप्रैल से होनी है और इससे पहले एक खिलाड़ी कोरोना वायरस के संपर्क में आ गया है. खबरों के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अक्षर पटेल कोरोना वायरस के संक्रमित हो गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने शानिवार को एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टी करते हुए कहा है कि अक्षर पटेल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स ने बताया,”उन्होंने कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट के साथ 28 मार्च 2021 को मुंबई में टीम होटल में पहुंचे थे. कोरोना की उनकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्हें चिकित्सा सुविधा में पृथकवास पर भेज दिया गया है. दिल्ली कैपिटल्स की चिकित्सा टीम अक्षर से लगातार संपर्क बनाये हुए है. हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.”

आईपीएल 2021 के लिए बीसीसीआई के प्रोटोकॉल के अनुसार, अक्षर को बॉयो-बबल के बाहर खुद को आईसोलेट करना होगा. बाएं हाथ के स्पिनर को कोविड-19 के लिए निगेटिव परीक्षण करने के बाद ही अपने साथियों के साथ शामिल होने की अनुमति दी जाएगी.

बीसीसीआई के दिशानिर्देश के अनुसार, अक्षर अगले 10 दिनों कर आराम करेंगे और इस दौरान वो कोई अभ्यास नहीं करेंगे. इतना ही नहीं उन्हें किसी भी व्यायाम से बचना होगा. टीम के डॉक्टर नियमित रूप से उनकी जांच करेंगे. यदि आइसोलेशन में रहने के दौरान उनकी हालात बिगड़ती है तो उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा.

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स के लिए अक्षर पटेल का चोटिल होना काफी बड़ा झटका है, क्योंकि इस खिलाड़ी ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुई चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीन मुकाबलों में 27 विकेट झटके थे. ऐसे में फ्रेंचाइजी को उम्मीद थी कि वो इस साल आईपीएल में अपनी इस फार्म को आगे बढ़ाएंगे.

इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में श्रेयस अय्यर के कंधे में चोट लगी थी. श्रेयर अय्यर इस चोट के कारण आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने इस सीजन के कैंपने की शुरूआत करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साइबर अपराधियों ने चुराया पुलिस का चैन, ठगों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस पहुंची गिरिडीह

Next Post

10 राज्यों में लू की चेतावनी जारी, तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट

Next Post
10 राज्यों में लू की चेतावनी जारी, तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट

10 राज्यों में लू की चेतावनी जारी, तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d