BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली के CM ने रवीश कुमार को ‘रैमॉन मैगसेसे’ पुरस्कार मिलने पर दी बधाई

by bnnbharat.com
August 2, 2019
in समाचार
दिल्ली के CM ने रवीश कुमार को ‘रैमॉन मैगसेसे’ पुरस्कार मिलने पर दी बधाई
Share on FacebookShare on Twitter

रवीश कुमार को रैमॉन मैगसेसे पुरस्कार दिए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बधाई देते हुए मैगसेसे पुरस्कार विजेताओं की सूची में रवीश कुमार का स्वागत किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”रवीश कुमार की 2019 के रेमॉन मैग्सेसे पुरस्कार की घोषणा की बड़ी खबर सुनकर प्रसन्नता हुई. मैं रवीश का मैग्सेसे पुरस्कार विजेताओं के क्लब में स्वागत करता हूं और आशा करता हूं कि इन कठिन समयों में उनकी बहादुर पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी. बहुत बहुत बधाई मेरे मित्र. बहुत अच्छा.”

भारतीय पत्रकार रवीश कुमार को रैमॉन मैगसेसे पुरस्कार 2019 से शुक्रवार को सम्मानित किया गया. इस पुरस्कार को नोबेल पुरस्कार का एशियाई संस्करण माना जाता है. प्रशस्ति पत्र में 44 वर्षीय कुमार को भारत के सबसे प्रभावी टीवी पत्रकारों में से एक बताया गया है. वह एनडीटीवी इंडिया के मैनेजिंग एडिटर हैं.

उनका नाम उन पांच व्यक्तियों में शुमार है जिन्हें इस पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया है. प्रशस्ति पत्र में कहा गया कि रवीश कुमार का कार्यक्रम “प्राइम टाइम” “आम लोगों की वास्तविक, अनकही समस्याओं को उठाता है.” साथ ही इसमें कहा गया, “अगर आप लोगों की आवाज बन गए हैं, तो आप पत्रकार हैं.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिव्यांगों की राखी ने मोह लिया सबका मन

Next Post

दूसरे आदमी संग व्हाट्सऐप पर बात करने से नाराज़ पति ने की पत्नी की हत्या

Next Post
दूसरे आदमी संग व्हाट्सऐप पर बात करने से नाराज़ पति ने की पत्नी की हत्या

दूसरे आदमी संग व्हाट्सऐप पर बात करने से नाराज़ पति ने की पत्नी की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d