BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली: पेट्रोल से भी महंगा हुआ डीजल

by bnnbharat.com
June 24, 2020
in Uncategorized
दिल्ली: पेट्रोल से भी महंगा हुआ डीजल

दिल्ली: पेट्रोल से भी महंगा हुआ डीजल

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: तेल विपणन कंपनियों ने डीजल की कीमत में बुधवार को लगातार 18वें दिन बढ़ोतरी की जबकि 17 दिन बाद पेट्रोल के दाम स्थिर रहे जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल, पेट्रोल से महंगा हो गया है.

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.76 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही जो 28 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है. वहीं, डीजल का मूल्य 48 पैसे बढ़कर 79.88 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.

करीब 12 सप्ताह्र तक तेल विपणन कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की मूल कीमतों में बदलाव नहीं किया गया था जबकि उस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में गिरावट जारी थी. दिल्ली और मुंबई में हालाँकि राज्य सरकारों द्वारा वैट बढ़ाने से दाम बढ़े थे.

तेल विपणन कंपनियों ने 07 जून से कीमतों की समीक्षा दुबारा शुरू की. पिछले 17 दिन में दिल्ली में पेट्रोल 8.50 रुपये यानी 11.93 प्रतिशत महंगा हुआ. लगातार 18 दिन में डीजल की कीमत 10.49 रुपये यानी 15.12 प्रतिशत बढ़ाई गई है.

कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी आज पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. पेट्रोल की कीमत कोलकाता में 81.45 रुपये, मुंबई में 86.54 रुपये और चेन्नई में 83.04 रुपये प्रति लीटर रही.

डीजल कोलकाता में 43 पैसे महंगा होकर 75.06 रुपये, मुंबई में 46 पैसे महंगा होकर 78.22 रुपये और चेन्नई में 39 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 77.17 रुपये प्रति लीटर बिका.

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही-

महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

दिल्ली————79.76(स्थिर)———-79.88(+48)

कोलकाता———81.45(स्थिर)———-75.06(+43)

मुंबई————-86.54(स्थिर)———-78.22(+46)

चेन्नई————83.04(स्थिर)———-77.17(+39)

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क बना तालाब, ग्रामीणों ने मुखिया पर लगाया पक्षपात का आरोप

Next Post

महागठबंधन में सबकुछ ठीक करने की कोशिश करेंगी सोनिया गांधी, आज करेंगी अहम बैठक

Next Post
महागठबंधन में सबकुछ ठीक करने की कोशिश करेंगी सोनिया गांधी, आज करेंगी अहम बैठक

महागठबंधन में सबकुछ ठीक करने की कोशिश करेंगी सोनिया गांधी, आज करेंगी अहम बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d