दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पर SBI के मुख्यालय में सुबह अचानक आग लग गयी।ये आग काफी भीषण आग थी जिसमे SBI की बिल्डिंग को खासा नुकसान पंहुचा। इससे पहले भी इस बिल्डिंग में थोड़े दिन पहले आग लग चुकी है। दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने इस आग पर काबू पाया।फिलहाल सुबह का वक्त होने की वजह से कोई केजुअल्टी तो नही हुई है।लेकिन इस घटना से नुकसान बहुत हो गया है।
आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है।
सूचना पर पहुंची दमकल की 7 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे जन हानि तो नहीं हुई, लेकिन कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका पता जांच के बाद ही चलेगा। वहीं, खबर आ रही है कि इस आग में कई महत्वपूर्ण जल गए हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
दमकल विभाग से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना विभाग के सुबह 8:10 बजे लगी, जबकि 8:30 आग बुझा ली गई।
राजधानी दिल्ली में एसबीआई बिल्डिंग में आग लगने की खबर है. दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट स्थित एसबीआई बिल्डिंग में लगी इस आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां पहुंची. आग बिल्डिंग के छठे फ्लोर पर लगी, शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है. दिल्ली में हो रही लगातार बारिश के चलते आग बड़ा रूप नहीं ले सकी और समय रहते ही इसे बुझा लिया गया है.

