BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फिर सुलग उठी दिल्ली, अमित शाह ने बुलाई बैठक

by bnnbharat.com
February 25, 2020
in समाचार
फिर सुलग उठी दिल्ली, अमित शाह ने बुलाई बैठक

फिर सुलग उठी दिल्ली, अमित शाह ने बुलाई बैठक

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः CAA को लेकर सुलग रही है दिल्ली. नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों ने एक तरह से सांप्रदायिक रंग ले लिया है.

मौजपुर, कबीर नगर और जाफराबाद में मंगलवार को हिंसा के तीसरे दिन हालात बेहद तनावपूर्ण हैं. मौजपुर में तो सुबह-सुबह ही पत्थरबाजी शुरू हो गई, कुछ वाहनों को भी जलाए जाने की खबर है.

बता दें राजधानी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के पक्ष और विपक्ष में पिछले तीन दिन से चल रहे विरोध ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया और इसमें एक जवान सहित 5 लोग मारे जा चुके हैं.

मंगलवार सुबह भी जाफराबाद और बाबरपुर इलाके में तनाव की स्थिति है.अभी तक शाहीन बाग में सीएए विरोधियों द्वारा मीडिया को निशाना बनाए जाने की खबरें आ रही थीं, लेकिन मौजपुर और जाफराबाद में हिंसा के तीसरे दिन CAA समर्थकों ने भी अब मीडिया को कवरेज से रोक रहे हैं.

मौजपुर में रात में हुई हिंसा के बाद मंगलवार सुबह सीएए के समर्थकों ने कवरेज करने गए पत्रकारों के कैमरे बंद करवा दिए और मोबाइल जेब में रखवा दिए.

दिल्ली के करावल नगर में मंगलवार सुबह भी पत्थरबाजी और आगजनी की खबरें हैं. ब्रह्मपुरा इलाके में दो गुटों में पथराव की घटना के बाद रैपिड ऐक्शन फोर्स (RAF) ने फ्लैग मार्च किया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि आज सुबह मौजपुर और ब्रह्मपुरा इलाके में फिर से पथराव की घटना हुई है.

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के मौजपुर चौक में सीएए समर्थक मंगलवार सुबह से ही जमा हो गए। कुछ लोगों ने कबीर नगर की तरफ पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस दौरान कबीर नगर की तरफ से भी पत्थरबाजी शुरू हो गई.

सुबह तक दोनों तरफ से रुक-रुक कर पत्थरबाजी जारी थी. मौजपुर और जाफराबाद में सोमवार रात भड़की हिंसा के बाद इलाके में जबर्दस्त खौफ पसरा हुआ है. मौजपुर की हिंदू बहुल कॉलोनिया में रात भर लोग जगे रहे. कुछ लोगों सड़कों पर कुर्सियां डाल कर चौकीदारी करते रहे.

जाफराबाद के ब्रह्मपुरी में रातभर गोलियों के चलने जैसी आवाजें सुनी गईं. दिल्ली में हुई हिंसा के कारण कई मेट्रो स्टेशन आज बंद रहेंगे. दिल्ली मेट्रो ने जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जोहरी इनक्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला किया है.

इधर जाने वाली सारी मेट्रो वेलकम स्टेशन तक ही जाएगी.मौजपुर और बाबरपुर चौक के बीच सोमवार रात को दंगाइयों ने कई वाहनों को फूंका.

मौजपुर और बाबरपुर चौक के बीच बाबरपुर बस टर्मिनल के पास कई लोगों की गाड़ियों को छीना गया और उन्हें आग के हवाले कर दिया गया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल देर रात दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर बैठकें कीं. दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्थिति अभी बेहद तनावपूर्ण है.

हमें उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से हमें हिंसा से जुड़ी खबरें मिल रही हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सीलमपुर के डीसीपी के साथ कर रात बैठक की है.

दमकल विभाग के पास तड़के 3 बजे तक 45 आग की कॉल आईं. आग बुझाने में 3 दमकलकर्मी घायल भी हुए हैं. एक दमकल वाहन को आग के हवाले कर दिया गया.

दिल्ली में हुई हिंसा को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रभावित इलाकों के विधायकों की तत्काल बैठक बुलाई है. केजरीवाल के आवास पर होने वाली इस बैठक में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भड़की हिंसा को देखते हुए सभी सरकारी एवं निजी स्कूल बंद, परीक्षाएं स्थगित

Next Post

अशोक गहलोत ने कहा, भर्तियां तत्परता से पूर्ण करें

Next Post
अशोक गहलोत ने कहा, भर्तियां तत्परता से पूर्ण करें

अशोक गहलोत ने कहा, भर्तियां तत्परता से पूर्ण करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d