BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़े छिपा रही दिल्ली सरकार: मनोज तिवारी

by bnnbharat.com
May 13, 2020
in Uncategorized
कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़े छिपा रही दिल्ली सरकार: मनोज तिवारी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौत को लेकर लगातार विवाद जारी है. बीजेपी और नगर निगम ने दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार राजधानी में अब तक 86 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के दो बड़े नगर निगमों ने जो मौत के आंकड़े जारी किए हैं वे हैरान करने वाले हैं.

SDMC और NDMC के क्षेत्र में आने वाले कब्रिस्तान और श्मशानघाट में 350 से ज़्यादा कोरोना पीडितों को या तो दफनाया जा चुका है या अंतिम संस्कार किया जा चुका है. SDMC के मुताबिक 10 मई तक पंजाबी बाग श्मशानघाट और ITO कब्रिस्तान में कुल 187 कोरोना पॉजिटिव का अंतिम संस्कार किया गया है, जिसमें जान गंवाने वाले मरीजों में कोरोना के संदिग्ध भी शामिल हैं.

दूसरी तरफ NDMC द्वारा जारी किए गए आंकड़े बेहद डरावने हैं. NDMC के अंतर्गत आने वाले निगमबोध श्मशान घाट में 9 मई तक 153 कोरोना के मरीजों और संदिग्धों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है. जिसमें 70 कोरोना के मरीज़ और संदिग्ध ऐसे हैं जिनकी जान 1 मई से 9 मई के बीच गई.

वहीं अप्रैल के आंकड़ों की बात करें तो कुल 81 कोरोना के मरीज और संदिग्धों का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया था. मार्च में सिर्फ 2 शव निगमबोध घाट पहुंचे थे जिनकी जान कोरोना से गई.

मनोज तिवारी ने लगाए यह आरेप

मौत के इन आंकड़ों को लेकर राजनीति भी गर्म हो गई है दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. तिवारी का कहना है कि दिल्ली सरकार आंकड़े छिपा रही है और मृत्यु ज़्यादा लोगों की हुई है. जितनी बेताबी मुख्यमंत्री को आदेश जारी करने की है उतनी ही बेताबी आंकड़े जुटाने की भी होनी चाहिए. दिल्ली सरकार को आंकड़े सही बताने चाहिए जिससे दिल्ली की जनता सही माहौल के बारे में जान सके.

दिल्ली सरकार का अस्पतालों को आदेश

दिल्ली सरकार और एमसीडी द्वारा जारी किए गए मौत के आंकड़ों में भारी अंतर को लेकर जब सवाल दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अस्पतालों की तरफ से समय पर मौत के आंकड़े दिल्ली सरकार के साथ साझा नहीं किए जा रहे. जिसको लेकर दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को आदेश दिया है कि वे समय पर कोरोना से मरने वाले मरीजों की जानकारी दें.

12 मई को दिल्ली सरकार की तरफ से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन में 24 घंटे के भीतर 13 मौत का आंकड़ा दिखाया गया है. दिल्ली में अब तक 24 घंटे में दर्ज किया गया यह सबसे बड़ा आंकड़ा है लेकिन स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि अस्पतालों से जो जानकारी समय पर नहीं आ पा रही थी वह अब आने लगी है जिसके चलते 24 घंटे में 13 मौत की जानकारी मिली है. ये मौतें बीते दिनों में हुई हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्विटर अपने कर्मचारियों को दे सकता है हमेशा घर से काम करने की अनुमति

Next Post

बड़ी कामयाबी: भारत ने बनाई ‘फेलूदा’ स्ट्रिप किट, मिनटों में करेगी कोरोना टेस्ट

Next Post
बड़ी कामयाबी: भारत ने बनाई ‘फेलूदा’ स्ट्रिप किट, मिनटों में करेगी कोरोना टेस्ट

बड़ी कामयाबी: भारत ने बनाई 'फेलूदा' स्ट्रिप किट, मिनटों में करेगी कोरोना टेस्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d