दिल्ली: नई दिल्ली से सांसद बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है राजनीति करने का आरोप लगाया है.
दरअसल, मीनाक्षा लेखी ने केजरीवाल सरकार के उस फैसले पर नाराजगी जताई है जिसमें उन्होंने दिल्ली के अस्पतालों में केवल दिल्लीवासियों के ही इलाज की बात कही है.
मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि निक्कमे लोगों ने फिर से राजनीति करने का प्रयास किया है. इनको राजनीति करने मुख्यमंत्री बनने का शौक है लेकिन दिल्ली का ध्यान रखने का शौक नहीं है.
उन्होंने कहा, केंद्र के उपर आरोप मढ़ना, अपना काम नहीं करना, सबके उपर आरोप मढ़ना, बस यही काम रह गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री खुद बंगलोर जाकर इलाज करा कर आये हैं. उनको समझना चाहिए ये फेडरल स्ट्रक्चर है.
मीनाक्षी लेखी ने कहा, दिल्ली वालों के लिए दिल्ली की सरकार ने कोई प्रबंध किया. बाहर के लोगों की वजह से दिल्ली में स्तिथि खराब हो गयी है ये सिर्फ झूठ है. उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार. 2018 के कोर्ट के आर्डर का ज्ञान होते हुए भी जानबूझकर राजनीति कर रही है.
हालांकि उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के अस्पतालों निजी अस्पतालों में इलाज केवल दिल्लीवासियों के लिए सीमित करने के आप सरकार के आदेश को खारिज कर दिया है. इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि एलीज के फैसले से बहुत बड़ी समस्या पैदा होने वाली है.

