BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना को रोकने में दिल्ली सरकार की रणनीति काम आई: अरविंद केजरीवाल

by bnnbharat.com
July 13, 2020
in Uncategorized
कोरोना को रोकने में दिल्ली सरकार की रणनीति काम आई: अरविंद केजरीवाल

कोरोना को रोकने में दिल्ली सरकार की रणनीति काम आई: अरविंद केजरीवाल

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को रोकने के लिए दिल्ली में राज्य सरकार के किए गए प्रयासों की तारीफ की. इस पर आम आदमी पार्टी सरकार काफी उत्साहित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यह एक सबक है कि कोई भी इस महामारी को अकेले नहीं संभाल सकता है, लेकिन एक साथ आकर हम जीत सकते हैं. दिल्ली में कोरोना को रोकने में दिल्ली सरकार की रणनीति भी काम आई है.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मरीजों की जान बचाने में बड़ा योगदान प्लाज्मा बैंक निभा रहा है. यह इतना बड़ा संकट है जो किसी एक सरकार के बस की बात नहीं है. इसमें सभी ने सहयोग दिया है. धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने भी पूरी भूमिका निभाई है.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्लाज्मा बैंक शुरू होने और लोगों को प्लाज्मा दान करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही ज्यादा गंभीर मरीज इस थेरेपी से लाभान्वित हो रहे हैं. वहीं जाच में वृद्धि बढ़ाई गई है. आज प्रतिदिन 20 हजार से अधिक लोगों की जाच की जा रही है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में खासतौर से अस्पतालों में बड़ी संख्या में बेड बढ़ाने के साथ बगैर लक्षण और हल्के लक्षण वाले मरीजों के होम आइसोलेशन पर बल दिया गया है. पिछले महीने एंबुलेंस की रिस्पांस टाइम को आधा कर दिया गया है. मरीजों की त्वरित भर्ती प्रक्रिया को लागू किया गया.

अस्पताल में कोरोना मरीज के लिए बेड आसानी से उपलब्ध हैं. आइसीयू क्षमता में वृद्धि की गई है. सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली में कम से कम 2 हजार आइसीयू बेड होने चाहिए, अब सरकार इस माह के अंत तक आइसीयू के 700 बेड करने जा रही है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BNN खास: ऑनलाइन क्लास में हर दिन 1 लाख GB डाटा की खपत

Next Post

नौसैनिक जंगी जहाज में लगी आग, 21 घायल

Next Post
नौसैनिक जंगी जहाज में लगी आग, 21 घायल

नौसैनिक जंगी जहाज में लगी आग, 21 घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d