BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को सांस लेने में परेशानी, अस्पताल में भर्ती

by bnnbharat.com
June 16, 2020
in Uncategorized
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को सांस लेने में परेशानी, अस्पताल में भर्ती
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को अचानक तबीयत खराब होने के चलते राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी, जो कि कोरोना वायरस के लक्षणों में शामिल है. जानकारी के अनुसार इसी के चलते उनकी कोरोना वायरस टेस्ट भी कराया गया है. अभी अस्पताल में उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.

सोमवार देर रात सांस लेने में दिक्कत हुई

मिली जानकारी के अनुसार सत्येंद्र जैन को सोमवार देर रात सांस लेने में दिक्कत हुई. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सत्येंद्र जैन को अस्पताल की सांतवीं मंजिल पर कमरे में भर्ती किया गया है, जहां पर उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है.

लगातार बैठकों में ले रहे थे हिस्सा

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन लगातार बैठकों में हिस्सा ले रहे थे. बीते दिनों भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जब दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और अन्य अधिकारियों के साथ लगातार कई बैठकें कीं, तब सत्येंद्र जैन बतौर स्वास्थ्य मंत्री उस बैठक में मौजूद थे.

पूर्व में नेगेटिव आ चुकी है कोरोना की जांच रिपोर्ट

बता दें कि ठीक एक सप्ताह पहले मंगलवार को ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें वह नेगेटिव पाए गए थे. बताया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन ने भी कुछ दिन पहले कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करवाई थी, जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आधी रात को 14 आईपीएस अफसरो के तबादले

Next Post

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 700 अंक की बढ़त

Next Post
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 700 अंक की बढ़त

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 700 अंक की बढ़त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d