BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

by bnnbharat.com
June 16, 2020
in Uncategorized
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना वायरस की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है. डॉक्टरों ने बताया है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. हालांकि उन्हें अभी भी बुखार है. सत्येंद्र जैन को तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दिल्ली में कोरोना वायरस के 42 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.

आपदा प्रबंधन कमेटी की बैठक टली

बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के निवास पर होने वाली दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी की बैठक दो दिनों के लिए टाल दी गई है. दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी और फैसले लिए जाने थे. इस बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को भी शरीक होना था, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बुखार और गले दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती हो गए और यह बैठक टल गई.

सत्येंद्र जैन पिछले 2 दिनों के दौरान हुई अहम बैठकों में रहे शामिल

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पिछले 48 घंटों में हुई अहम बैठकों के दौरान लगातार मौजूद थे. इन बैठकों में देश के गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में शामिल है. उस बैठक में अमित शाह के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ ही दिल्ली और केंद्र से जुड़े कई बड़े अधिकारी भी मौजूद थे. इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते दिल्ली में संक्रमण से लड़ने की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में भी शामिल रहे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विक्रांत वीर होंगे हाथरस के नये पुलिस अधीक्षक

Next Post

अब बारात में जाने से पहले देना होगा कोरोना न होने का प्रमाण पत्र

Next Post
अब बारात में जाने से पहले देना होगा कोरोना न होने का प्रमाण पत्र

अब बारात में जाने से पहले देना होगा कोरोना न होने का प्रमाण पत्र

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d