BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कल से शुरू हो सकती है दिल्ली मेट्रो!

by bnnbharat.com
May 26, 2020
in Uncategorized
कल से शुरू हो सकती है दिल्ली मेट्रो!

कल से शुरू हो सकती है दिल्ली मेट्रो!

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में कल यानी 27 मई से मेट्रो (Metro) का संचालन शुरू किया जा सकता है. आज यानी 26 मई से कर्मचारियों को पूरी क्षमता के साथ कार्यालय में उपस्थित रहने को कहा गया है. आज सभी कर्मचारियों को मेट्रो के संचालन के विषय में ब्रीफिंग दी जा सकती है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सभी कर्मचारियों को इसलिए बुलाया गया है ताकि उनको मेट्रो के संचालन के विषय में ब्रीफिंग दी जा सके. जिसके बाद कल से मेट्रो का संचालन शुरू होने की उम्मीद है. इससे पहले 21 मई को दिल्ली मेट्रो की सेवाओं को फिर से संचालित करने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ मंगु सिंह ने मेट्रो का निरीक्षण किया था. उन्होंने खैबर पास और शास्त्री पार्क डिपो का निरीक्षण किया था.

बता दें कि चौथे लॉकडाउन में मेट्रो को चलाने की अनुमति केंद्र सरकार ने नहीं दी है. हालांकि मेट्रो संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार है लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मेट्रो का संचालन फिलहाल के लिए रोका गया है. दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन 4 में मेट्रो के संचालन की अनुमति केंद्र से मांगी थी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने DMRC को दिया ये आदेश

वहीं कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच दिल्ली हाईकोर्ट डीएमआरसी को निर्देश दे चुका है कि मेट्रो रेल के संचालन की अनुमति मिलने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए पर्याप्त कदम उठाए जाएं. कोर्ट ने कहा कि मेट्रो के कोच का पूरी तरह से पैक होना कोरोना महामारी के बीच एक खतरनाक स्थिति को पैदा कर सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गढ़वा के प्रतापपुर में गोलीबारी व खूनी संघर्ष में 10 लोग घायल

Next Post

नाबालिग के साथ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Next Post
नाबालिग के साथ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

नाबालिग के साथ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d