BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तैयार है दिल्ली मेट्रो, लेकिन अनलॉक-2 में भी नहीं मिली अनुमति

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in Uncategorized
तैयार है दिल्ली मेट्रो, लेकिन अनलॉक-2 में भी नहीं मिली अनुमति
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के बीच केंद्र सरकार ने अनलॉक-2 के लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी है. जिसमे मेट्रो के संचालन की अनुमति नहीं दी गई है. दिल्ली में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में मेट्रो के संचालन की अनुमति मिलने से खतरा बढ़ सकता था, हालांकि दिल्ली-एनसीआर के लोग जिनको अपने कार्यालय जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वो आस लगाए बैठे थे कि अनलॉक-2 में सशर्त मेट्रो के संचालन की अनुमति दी जाएगी.

केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स के अनुसार दिल्ली मेट्रो समेत दिल्ली में स्कूल, जिम, बार और सिनेमा फिलहाल बंद ही रहेंगे. बता दें कि दिल्ली मेट्रो कोरोना संक्रमण के चलते 23 मार्च से बंद है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो के संचालन की पूरी तैयारी कर ली है. इसके बारे में ट्वीट कर डीएमआरसी पहले ही बता चुका है. मेट्रो बंद होने के कारण डीएमआरसी को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ रहा है.

संचालन के लिए तैयार है मेट्रो

वहीं आम आदमी पार्टी प्रशासित दिल्ली सरकार भी मेट्रो के संचालन के पक्ष में दिखी थी. मेट्रों में कोरोना संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर पूरी तैयारी कर ली गई है. सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर यात्रियों की स्क्रीनिंग तक की व्यव्स्था की गई है, लेकिन इस बार भी मेट्रो के संचालन की अनुमति नहीं मिली है. मेट्रो प्रतिदिन चल रही है, ताकि जिस भी दिन सरकार द्वारा संचालन की अनुमति मिले तो किसी भी प्रकार की रुकावट के बिना इसको तुरंत संचालित किया जा सके.

दिल्ली में संक्रितों का आंकड़ा 85 हजार पार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. यहां सोमवार को 24 घंटों में कोरोना के 2084 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 57 मरीजों की जान गई है. इसके साथ ही राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 85,161 हो गए हैं. संक्रमण के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 26,246 है. वहीं 56,235 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. यहां अब तक 2,680 लोगों की जान जा चुकी है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राहुल गांधी को देश के साथ खड़ा होना चाहिए, यह राजनीति का समय नहीं है: उमा भारती

Next Post

सोनिया और लालू ने देश को लूटने की आम सहमति पर चलाई UPA सरकार: सुशील मोदी

Next Post
सोनिया और लालू ने देश को लूटने की आम सहमति पर चलाई UPA सरकार: सुशील मोदी

सोनिया और लालू ने देश को लूटने की आम सहमति पर चलाई UPA सरकार: सुशील मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d