नई दिल्ली: दिल्ली के कालंदी कुंज में छठ पूजा के दौरान ऐसा नज़ारा देखने को मिला जो दिल दहला देने वाला था. इस नजारे ने हमें गहन चिंता में डाल दिया है की क्या वाकई दिल्ली एनसीआर रहने लायक है भी या नहीं .आप तस्वीरों के माध्यम से यह देख सकते है जहां महिलाओं ने यमुना नदी में जहरीले केमिकल पानी के बीच खड़े होकर सुर्य को अर्घ्य दिया. महिलाओं ने रविवार सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देकर चार दिन के महापर्व छठ का समापन किया.

उस वक्त का दृश्य ऐसा था की सोचने पर मजबूर कर रहा है की दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग किस तरह से प्रदुषण के बीच अपनी ज़िंदगी जीने को विवश है और ये प्रदुषण का जहर उनके जीवन को किस ओर ले जा रहा है.

