पाकिस्तान के जाटलान इलाके में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है, जो कि मीरपुर के करीब है. शुरुआती खबरों के मुताबिक पाकिस्तान में भूकंप से भारी तबाही मची हुई है. वहां सड़कें बीच से फट गई हैं. गाड़ियां पलट गईं. 50 लोगों के घायल होने की खबर है.
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 नापी गई है, इसका केंद्र पाकिस्तान के जाटलान के पास बताया जा रहा है. यह जगह लाहौर से करीब से 173 किलोमीटर दूर था. भूकंप के झटके हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भी महसूस किया गया है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि भूकंप से फिलहाल राज्य में किसी नुकसान की खबर नहीं है. दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप के बाद लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने दफ्तर और घरों से बाहर निकल गए. दिल्ली के साथ-साथ कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. लोग भूकंप से बुरी तरह से डरे हुए हैं.
भूकंप के झटके पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़, गुरदासपुर में भी महसूस किए गए हैं. वहीं भूकंप के झटके हरियाणा गुरुग्राम में भी महसूस किए गए हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मेरठ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

