BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खुशखबरी : मुफ्त वाई-फाई योजना को मिल गई मंजूरी

by bnnbharat.com
August 5, 2019
in Uncategorized
खुशखबरी : मुफ्त वाई-फाई योजना को मिल गई मंजूरी
Share on FacebookShare on Twitter

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के लोगों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलने की संभावना बढ़ गई है। पीडब्ल्यूडी द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार, हॉटस्पॉट के जरिये मुफ्त वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। एक हॉटस्पॉट से एक साथ 150 यूजर मुफ्त इंटरनेट का इस्तेमाल करेंगे तो 50 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इस प्रस्ताव को इसी सप्ताह कैबिनेट की मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद योजना पर टेंडर की प्रक्रिया का काम शुरू कर दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में मुफ्त वाई-फाई की योजना को मंजूरी मिल गई है। बैठक में लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे।

पीडब्ल्यूडी ने एक वर्ष में इस पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया है। जनवरी तक सभी हॉटस्पॉट लग जाने की उम्मीद है। प्रत्येक हॉटस्पॉट चारों ओर 50 से लेकर 60 मीटर के दायरे को कवर करेगा। प्रत्येक यूजर हर महीने मुफ्त वाई-फाई के जरिये 150 जीबी डाटा तक का इस्तेमाल कर सकता है। मुफ्त वाई-फाई के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100 हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली के सभी 4 हजार बस स्टाप पर भी मुफ्त वाई-फाई के लिए हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे। ऐसे में पहले चरण में पूरी दिल्ली में 11 हजार हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लोगों के मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर आएगा। एक महीने में एक ही ओटीपी नंबर मिलेगा जो सभी 11 हजार हॉटस्पॉट के लिए काम करेगा। एक लाख 40 हजार अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मंजूरी व्यव एवं वित्त समिति ने एक लाख 40 हजार अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों को लगाने की योजना को भी मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत 600 करोड़ की लागत से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 2-2 हजार अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला,भारतीय मूल के आठ लोगों की नागरिकता रद्द

Next Post

ट्यूबवेल का पानी पीने से बीमार हुए पांच बिरहोर बच्चे, तोपचांची के चलकरी गांव की घटना, बीमार बच्चों का पीएमसीएच में चल रहा है इलाज

Next Post
ट्यूबवेल का पानी पीने से बीमार हुए पांच बिरहोर बच्चे, तोपचांची के चलकरी गांव की घटना, बीमार बच्चों का पीएमसीएच में चल रहा है इलाज

ट्यूबवेल का पानी पीने से बीमार हुए पांच बिरहोर बच्चे, तोपचांची के चलकरी गांव की घटना, बीमार बच्चों का पीएमसीएच में चल रहा है इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d