BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शाहीन बाग को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, खुफिया जानकारी के बाद हुई सतर्क 

by bnnbharat.com
February 27, 2020
in समाचार
शाहीन बाग को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, खुफिया जानकारी के बाद हुई सतर्क 

शाहीन बाग को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, खुफिया जानकारी के बाद हुई सतर्क 

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः  पिछले कुछ दिनों से भड़की हिंसा के बाद बुधवार का दिन राहत भरा रहा. बुधवार को कहीं से भी हिंसक झड़पों की कोई सूचना नहीं आई.

संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती और लगातार हो रहे फ्लैग मार्च ने दिल्ली में एक बार फिर शांति स्थापित कर दी है.

लेकिन अब दिल्ली पुलिस को एक नई जानकारी मिली है. पुलिस को पता चला है कि रविवार को शाहीन बाग में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो सकते हैं. सूचना के मुताबिक वहां लोगों के पास हथियार भी हो सकते हैं.

इस सूचना के हाथ लगते ही शाहीन बाग को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है. पुलिस ने सुरक्षा को लेकर की मीटिंग भी की है.

मौजपुर, जाफराबाद, भजनपुरा और सीलमपुर में हुई हिंसा को देखते हुए दिल्ली पुलिस अब शाहीन बाग के लिए अलर्ट हो गई है.

दरअसल, पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है कि रविवार को शाहीन बाग इलाके के पास भारी तादाद में लोग जमा होने वाले हैं.

इसी बात को लेकर दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने देर रात शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के साथ मीटिंग की है.

जानकारी के मुताबिक यह मीटिंग करीब आधे घंटे तक चली है. हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से एक बार फिर शाहीन बाग के रास्ते को खाली करने की गुजारिश की है.

पुलिस अधिकारियों ने अपील की है कि प्रदर्शन सड़क से शिफ्ट हो जाए. बताया जा रहा है कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को कोर्ट का हवाला देते हुए भी समझाने की कोशिश की गई है.

जानकारी के मुताबिक पुलिस के पास खुफिया विभाग से इनपुट आया है कि आने वाले रविवार को भारी तादाद में लोग शाहीन बाग पहुंच सकते हैं जिनके पास हथियार भी हो सकता है.

मीटिंग के दौरान प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से कहा है कि शाहीन बाग में प्रोटेस्ट की जगह सड़क से हटाने को लेकर वो आपस में बात करके तय करेंगे कि इस बारे में क्या करना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

IAS के बंगले की दीवार से भिड़ी तेज रफ्तार कार

Next Post

अवैध संबंध के शक में पति ने की धारदार हथियार से पत्नी की हत्या

Next Post
अवैध संबंध के शक में पति ने की धारदार हथियार से पत्नी की हत्या

अवैध संबंध के शक में पति ने की धारदार हथियार से पत्नी की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d