ग्रेटा थनबर्ग ने किया था भारतीय किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट
नई दिल्ली: भारत में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन (Greta Thunberg Latest News) को लेकर पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन की दिशा में काम करने वाली ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg News) का ट्वीट उन्हें मुश्किल में डाल सकता है. ग्रेटा थनबर्ग पर दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की जा सकती है. मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटा पर सैपरेट एफआईआर दर्ज की जा सकती है.
दरअसल, ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में ट्वीट किया था. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, ‘हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं.’ इसके साथ ही उन्होंने दूसरे ट्वीट में एक डॉक्यूमेंट शेयर किया, जिसमें भारत सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने की कार्ययोजना साझा की गई थी और पांच चरणों में दबाव बनाने की बात कही गई. हालांकि बात में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया.
ग्रेटा ने डिलीट किया पुराना ट्वीट-
पुराने ट्वीट को हटाने के बाद ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg on India Farmer Protest) ने एक नया ट्वीट किया और अपडेटेड टूलकिट शेयर किया है. नए टूलकिट में कई बदलाव किए गए हैं और 26 जनवरी को भारत समेत विदेशों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन का प्लान हटा दिया गया है.
उन्होंने कहा, ‘यदि आप मदद करना चाहते हैं, तो यह अपडेटेड टूलकिट है. अपना पिछला डॉक्यूमेंट हटा दिया, क्योंकि यह पुराना था.

