BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी ग्राउंड कराया खाली, 15 किसानों को लिया हिरासत में

by bnnbharat.com
January 29, 2021
in समाचार
दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी ग्राउंड कराया खाली, 15 किसानों को लिया हिरासत में
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद से ही दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में है. मामले में पुलिस ने किसानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी किसान नेताओं को नोटिस देने के बाद जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं. हिंसा के दो दिन बाद जहां दिल्ली से सटे गाजीपुर बॉर्डर पर फिर हलचल बढ़ गई है. वहीं दूसरे धरनास्थलों से प्रदर्शनकारी किसान तितर-बितर हो गए है.

इसी कड़ी में गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने राजधानी के बुराड़ी स्थित डीडीए ग्राउंड को भी खाली करवा लिया. पिछले करीब दो माह से यहां कुछ किसान धरने पर बैठे थे. कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के शुरूआत के समय से ही पुलिस किसानों से सड़कों से हटने का आग्रह कर रही थी.

नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान सिंघु और टिकरी बार्डर पर बैठकर रामलीला मैदान जाने की जिद कर रहे थे. तब दिल्ली पुलिस ने समझौते के तहत उन्हें डीडीए ग्राउंड आने पर प्रदर्शन करने की इजाजत दी थी. पुलिस के कहने पर ही यह किसान सड़कों को छोड़कर यहां आए थे. करीब दो माह से यहां पर किसान रह रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी संख्या कम होती जा रही थी. अब पुलिस के आदेश के बाद यहां से 30 किसान सिंघु बॉर्डर शिफ्ट हो गए.

वहीं 26 जनवरी को हिंसा करने के शक में पुलिस ने एहतियातन 15 किसानों को हिरासत में भी लिया है. पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है. दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस के आग्राह के बाद पहले कुछ किसान यहां आ गए थे. लेकिन बाद में ज्यादातर किसान सिंघु, टिकरी और गाजीपुर धरना स्थल पर शिफ्ट हो गए थे. लेकिन किसानों की मौजूदगी लगातार बुराड़ी के डीडीए मैदान में बनी हुई थी.

धरना स्थल कराया खाली

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के बाद पुलिस ने किसानों को खिलाफ कार्रवाई का मन बनाया और अपना काम शुरू कर दिया. इसी कड़ी में बुराड़ी में किसानों को दूसरी जगह जाने के लिए कहा गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस के आदेश के बाद किसान यहां से शिफ्ट हो गए. किसानों का कुछ सामान यहां रह गया है, धीरे-धीरे किसान अपने सामान को भी यहां से दूसरी जगहों पर शिफ्ट कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि मैदान को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है. हालांकि अभी भी मैदान के चारों तरफ दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां तैनात की गई हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रुपेश हत्याकांड में तीन लोग हिरासत में, जल्द सुलझ सकता है मामला

Next Post

झारखंड हाईकोर्ट में लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

Next Post
लालू के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल, जेल मैनुअल उल्लंघन का आरोप

झारखंड हाईकोर्ट में लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d