BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली दंगा: पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने रद्द की आरोपी ताहिर हुसैन की पार्षद सदस्यता

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in Uncategorized
ताहिर हुसैन ही था दिल्ली दंगों का मास्‍टरमाइंड
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) से पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) के पार्षद रहे दिल्ली दंगों (Delhi Riots) के मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) की पार्षद सदस्यता निगम ने रद्द कर दी है. पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने इसके लिए एक बयान भी जारी किया है, जिसमे उन्होंने कहा है कि 26 अगस्त को ताहिर हुसैन की सदस्यता रद्द करने का फैसला लिया गया. जिसके तहत वार्ड संख्या 59-ई के पार्षद की सदस्यता की खत्म करने की घोषणा की गई है.

बता दें कि दिल्ली दंगों में ताहिर हुसैन का नाम आने के बाद आम आदमी पार्टी ने उसे पार्टी से निलंबित कर दिया था. ताहिर हुसैन के खिलाफ दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए, दिल्ली की एक अदालत ने माना है कि उसने हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए दूसरे समुदाय के खिलाफ अपने समुदाय को उकसाया.

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पुरुषोत्तम पाठक ने कहा कि संज्ञान लेने के लिए रिकॉर्ड पर पर्याप्त सामग्री है. अदालत ने सभी आरोपियों को आगे सुनवाई के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 28 अगस्त को पेश करने का निर्देश दिया.

कोर्ट ने माना दंगे सुनियोजित तरीक से हुए

कोर्ट ने कहा कि दंगे सुनियोजित तरीक से सोची समझी साजिश के तहत किए गए थे. दंगों करने के लिए हुसैन ने भीड़ को भड़काया था. हुसैन ने दंगाइयों को अपने घर की छत पर रहने की सुविधा भी दी और अन्य लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान किया, जिससे बड़े पैमाने पर दंगे हुए, कई लोगों की जान गई और भारी नुकसान हुआ.

कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपी ताहिर हुसैन 24 और 25 फरवरी को चांद बाग पुलिया के पास मस्जिद और अपने घर से भीड़ का नेतृत्व कर रहा था और वह आरोपी व्यक्तियों, हासीन (उर्फ सलमान) नाजिम, कासिम, समीर खान, अनस, फिरोज, जावेद, गुलफाम और शोएब आलम, आम इरादे से मिला और उनके साथ दंगों की साजिश रची.

ताहिर ने मुस्लिमों को हिंदुओं के खिलाफ भड़काया

कोर्ट ने कहा कि हुसैन ने कथित रूप से हिंदुओं और मुसलमानों के बीच धर्म के आधार पर दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए अपने समुदाय को उकसाया. उसने भीड़ को भड़काने के लिए कहा कि यह दावा करते हुए कि हिंदुओं ने कई मुस्लिमों को मार दिया है और शेरपुर चौक पर उनकी दुकानों को आग लगा दी है और उन्हें नहीं जाने देना चाहिए. हुसैन के उकसावे पर मुसलमान हिंसक हो गए. 24 और 25 फरवरी को गुस्से में उन्होंने हिंदू समुदाय की दुकानोंऔर घरों पर पेट्रोल बम फेंके और उन पर हमले किए.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आर्थिक तंगी के कारण दो भाईयों ने की आत्महत्या

Next Post

दुर्गा पूजा तक बंद रहेंगे राज्य के स्‍कूल और कॉलेज, परीक्षा स्थगित करने की मांग की

Next Post
दुर्गा पूजा तक बंद रहेंगे राज्य के स्‍कूल और कॉलेज, परीक्षा स्थगित करने की मांग की

दुर्गा पूजा तक बंद रहेंगे राज्य के स्‍कूल और कॉलेज, परीक्षा स्थगित करने की मांग की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d