BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल, जारी रहेंगी ऑनलाइन क्लासेस

by bnnbharat.com
September 18, 2020
in समाचार
5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल, जारी रहेंगी ऑनलाइन क्लासेस
Share on FacebookShare on Twitter

स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण (COVID-19) के बढ़ते मामलों के स्कूलों को लेकर बड़ा और एक अहम फैसला लिया गया है. शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, 5 अक्टूबर 2020 तक दिल्ली में छात्रों के लिए सभी स्कूल बंद रहेंगे.

इस दौरान सभी ऑनलाइन कक्षाएं और शिक्षण गतिविधियां पहले की तरह जारी रखी जा सकती है. तो वहीं दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं को लेकर अहम निर्देश दिया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय को खुली किताब परीक्षा के प्रश्नपत्रों के मूल्यांकन में तेजी लाने का निर्देश दिया. माना जा रहा है कि अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के परिणाम अक्टूबर के पहले सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं.

वहीं, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अप्लीकेशन करेक्शन विंडो को 12 सितंबर, 2020 को खोल दिया है. जिन कैंडीडेट्स ने एडमिशन के लिए रजिस्टर किया है वे अपने अंकों को डाल सकते हैं और दूसरे बदलाव भी कर सकते हैं. इसके लिए कैंडीडेट्स के पास 5 अक्टूबर, 2020 तक का समय है. पूरी तरह से करेक्शन करने के बाद फाइनल कट-ऑफ लिस्ट बनाई जाएगी. डीयू इस बात की भी तैयारी कर रहा है कि 12वीं कक्षा के इंप्रूवमेंट रिजल्ट के आने के बाद पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी की जाए.

वहीं, राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस की महामारी का कहर जारी है. दिल्‍ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2,34,701 हो गया. वहीं, इस बीमारी की वजह से अब तक 4877 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्‍ली में गुरुवार को 4432 नए मामलों के साथ न सिर्फ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,34,701 हो गया. वहीं एक्टिव केसों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है.

दिल्‍ली सरकार के मुताबिक, इस समय 31721 एक्टिव केस हैं, जो कि कभी घटकर 10 हजार के पास पहुंच गए थे. हालांकि इसमें से 18038 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में हैं. वहीं, अब तक दो लाख के करीब ( 1,98,103) लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सहायक पुलिस कर्मियों पर हुआ लाठीचार्ज हेमंत सरकार के जुल्मी चेहरे को उजागर करता हैः भाजपा

Next Post

अपना मास्क सही से लगाना है, कोरोना को हराना है: डीसी

Next Post
अपना मास्क सही से लगाना है, कोरोना को हराना है: डीसी

अपना मास्क सही से लगाना है, कोरोना को हराना है: डीसी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d