BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने किया एजेंडा सेट

by bnnbharat.com
August 27, 2019
in Uncategorized
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने किया एजेंडा सेट
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने की संभावना के चलते सभी प्रमुख दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दिशा में आम आदमी पार्टी ने तेजी दिखाते हुए चुनाव प्रचार अभियान का खाका भी तैयार कर लिया। चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी महिलाओं को बस और मेट्रो में फ्री किराए और बिजली बिल कम करने के काम को मुख्य आधार बनाएगी। इसके अलावा दिल्ली की प्राइमरी और बेसिक शिक्षा के विकास को लेकर किए गए कार्य को भी जनता तक पहुंचाकर उनसे वोट हासिल करने की योजना बनाई है।

इस बार दोगुनी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरने वाली आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ठोस रणनीति के साथ चुनावी समर में उतर रहे हैं। केजरीवाल ने हाल ही में एक सभा में कहा भी था कि वह इस बार दिल्ली की सभी 70 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। ऐसे में यह बात और पुख्ता हो गई है कि वह जल्द ही कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। जानकार यह भी बताते हैं आम आदमी पार्टी इस चुनाव में फ्री वाईफाई सेवा, स्कूलों में सीसीटीवी सुविधा समेत विपक्ष पर हमलावर होते हुए केंद्र की खामियों को मुख्य मुद्दा बनाने की कोशिश भी करेगी।

उधर, भाजपा और कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को अभी से आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा था कि केजरीवाल सिर्फ नौटंकी करते हैं। पूर्ण राज्य के मुद्दे को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की थी, लेकिन अब जनता उनका सच जान चुकी है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र ने पिछले दिनों कहा कि केजरीवाल के दावों का सत्यापन होना जरूरी है। वह हर बार जनता को नया सपना दिखाते हैं। अब जनता समझ चुकी है कि केजरीवाल सिर्फ गुमराह करते हैं।

दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है। 26 अगस्त तक चलने वाले सत्र में विधानसभा कमेटियों की रिपोर्ट सदन में रखी जाएंगी। वहीं, मेट्रो और बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की योजना पर भी चर्चा होगी। इसके बजटीय प्रावधान के लिए अनुपूरक अनुदान मांग सरकार की तरफ से पेश की जा सकती है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना एजेंडा सेट कर लिया है। चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी महिलाओं को दी गई सुविधाओं, बिजली बिल कटौती, एजूकेशन समेत तमाम मुद्दों को आधार बनाकर मतदाताओं से वोट हासिल करने की कोशिश करेगी। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए विशेष तैयारियां की हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची में युवा प्रहरी द्वारा संत जोसेफ स्कूल में किया गया पौधारोपण

Next Post

जगत बासमती चावल का मालिक धोखाधड़ी मामले में हुआ गिरफ्तार

Next Post
जगत बासमती चावल का मालिक धोखाधड़ी मामले में हुआ गिरफ्तार

जगत बासमती चावल का मालिक धोखाधड़ी मामले में हुआ गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d