BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

25 हजार वाट्सएप ग्रुप से ‘मिशन 65’ को साकार करेगी बीजेपी

by bnnbharat.com
September 12, 2019
in समाचार
25 हजार वाट्सएप ग्रुप से ‘मिशन 65’ को साकार करेगी बीजेपी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर भाजपा सोशल मीडिया के जरिये विरोधियों पर प्रहार तेज करने की तैयारी में लगी हुई है। ट्विटर-फेसबुक पर तो अभियान चलेगा ही, वाट्सएप को भी चुनाव प्रचार का हथियार बनाया जाएगा। इसलिए 25 हजार वाट्सएप ग्रुप बनाने की योजना है, जिसके जरिये अधिकांश परिवारों तक पार्टी सीधी पहुंच बनाएगी। इससे विरोधियों के दुष्प्रचार को जवाब देने के साथ ही अपनी बात लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके उनसे सुझाव ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच सक्रिय होने का आह्वान किया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर चलने वाले अभियान की भी रणनीति बन रही है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि अब घर-घर में स्मार्ट फोन है और अधिकांश परिवारों में वाट्सएप का प्रयोग भी हो रहा है, इसलिए यह चुनाव प्रचार का मजबूत साधन बन सकता है। प्रदेश चुनाव प्रभारी ने भी सोशल मीडिया टीम को इस पर तुरंत काम शुरू करने को कहा है।

लोकसभा चुनाव में दुष्प्रचार करके विरोधी पार्टियों ने बीजेपी व  इसके उम्मीदवारों की छवि बिगाड़ने की कोशिश की थी। विधानसभा चुनाव में भी वह ऐसा कर सकती हैं। इस साजिश को रोकने में वाट्सएप ग्रुप मददगार होंगे, क्योंकि इससे पार्टी मतदाता तक अपनी बात पहुंचा सकती हैं। दिल्ली बीजेपी में प्रदेश से लेकर जिला इकाई तक सोशल मीडिया टीम काम कर रही है। अब विधानसभा चुनाव को लेकर भी एक टीम तैयार की जाएगी। प्रदेश स्तरीय टीम में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से पांच-पांच लोगों को रखा जाएगा। इस तरह से सातों लोकसभा क्षेत्रों से कुल 35 लोगों की टीम प्रदेश में काम करेगी। वहीं, जिला स्तरीय टीम में प्रत्येक मंडल से दो-दो लोग होंगे। दिल्ली में भाजपा के कुल 280 मंडल हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत और चीन के बीच लद्दाख बॉर्डर पर तनाव

Next Post

बिहार : पिंडदानियों के लिए तैयार है ‘मोक्ष नगरी’ गया

Next Post
बिहार : पिंडदानियों के लिए तैयार है ‘मोक्ष नगरी’ गया

बिहार : पिंडदानियों के लिए तैयार है 'मोक्ष नगरी' गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d