BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली हिंसा मामला: बुराड़ी और लाल किला बवाल में शामिल 3 और गिरफ्तार

by bnnbharat.com
February 6, 2021
in Uncategorized
पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, इनामी अपराधी सहित 4 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: तीन कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक ये तीनों आरोपी बुराड़ी लाल किले पर हुई हिंसा की घटनाओं में शामिल थे.

ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम ने इन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले एसआईटी टीम इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. एसआईटी टीम ने दो दिन पहले ही दिल्ली हिंसा से जुड़े 25 संदिग्धों की तस्वीरें जारी की थी.

बताया जाता है कि इन तस्वीरों में दीप सिद्धू भी शामिल है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए हिंसा में शामिल संदिग्धों की तलाश कर रही है. पुलिस ने आम लोगों से भी हिंसा के समय की फुटेज मुहैया कराने की अपील की है. किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी की घेराबंदी कर रखी है. किसानों के आंदोलन पर राजनीतिक भी जमकर हो रही है. विपक्षी दल खुद को किसान हितैषी ठहराने में लगे हैं तो सरकार की ओर से भी इस आंदोलन को जल्द खत्म करने के लिए बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है.

दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर उनके पास भी हिंसा से जुड़े वीडियो हैं तो वह पुलिस को मुहैया कराएं. इससे पुलिस को प्रदर्शनकारियों की पहचान करने में आसानी होगी. जानकारी के मुताबिक आम लोगों ने पहले ही दिल्ली पुलिस को बड़ी संख्या में हिंसा के दिन के वीडियो मुहैया कराए हैं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से अब तक 25 उपद्रवियों की पहचान कर ली है.

रिपोर्ट के अनुसार, इन तस्‍वीरों में दीप सिद्धू भी साफ तौर पर दिख रहे हैं. इस मामले दीप अभी तक फरार चल रहे हैं उन पर इनाम भी घोषित कर दिया गया है. क्राइम ब्रांच से जुड़े सूत्रों की मानें तो लाल किला पर हिंसा की घटना को योजनाबद्ध तरीके साजिश के तहत अंजाम दिया गया था. तैयार तस्‍वीरों में लोग लाठी-डंडों, फरसा तलवारों के साथ दिख रहे हैं. क्राइम ब्रांच विशेषज्ञों द्वारा तैयार तस्‍वीरों में दिल्‍ली पुलिस के जवान से हथियार छीनने वाला आरोपी भी दिखाई दे रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रैगिंग मामला: 4 लड़कियों को पांच- पांच साल की सजा, परेशान होकर छात्रा ने की थी आत्महत्या

Next Post

हमारे पास मास्क और पीपीई किट बनाने वाली 1 हजार कंपनी है: एस. जयशंकर

Next Post
भारत के लिए अजनबी नहीं हैं जो बाइडेन: एस. जयशंकर

हमारे पास मास्क और पीपीई किट बनाने वाली 1 हजार कंपनी है: एस. जयशंकर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d