BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली विस चुनाव 2020: ‘केजरीवाल की हार तय, ‘अगर बीजेपी हारी तो कभी नहीं लड़ूंगा चुनाव’- सुनील यादव

by bnnbharat.com
February 9, 2020
in समाचार
दिल्ली विस चुनाव 2020: ‘केजरीवाल की हार तय, ‘अगर बीजेपी हारी तो कभी नहीं लड़ूंगा चुनाव’- सुनील यादव

दिल्ली विस चुनाव 2020: 'केजरीवाल की हार तय, 'अगर बीजेपी हारी तो कभी नहीं लड़ूंगा चुनाव'- सुनील यादव

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए शनिवार को मतदान संपन्न होने के बाद आए तकरीबन सभी चुनाव सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया जा रहा है.

इसी बीच भाजपा युवा वर्ग दिल्ली के अध्यक्ष व नई दिल्ली बीजेपी प्रत्याशी सुनील यादव ने कहा कि केजरीवाल अपना चुनाव हारेंगे व नई दिल्ली में भाजपा की जीत निश्चित है. अगर यह नहीं हो पाया तो मैं कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा व जीवनभर केवल संगठन का ही काम करूंगा.

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने सुनील यादव को चुनावी समर में उतारा था. मतदान के बाद जो एग्जिट पोल आए हैं उनमें आप की सुनामी दिखाई दे रही है. जबकि सुनील यादव का दावा है कि नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल की हार होगी.

श्री नरेंद्र मोदी जी,श्री अमित शाह जी,श्री जेपी नड्डा जी एवं संगठन ने मुझपर भरोसा किया इसके लिए उनका आभार।केजरीवाल जी अपना चुनाव हारेंगे व नई दिल्ली में भाजपा की जीत निश्चित है।अगर यह नहीं हो पाया तो मैं कभी चुनाव नहीं लड़ूँगा व जीवनभर केवल संगठन का ही काम करूँगा।
भारत माता की जय pic.twitter.com/yJ1eIAQngs

— Sunil Yadav (@SunilYadavBJP) February 8, 2020

हालांकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सभी एग्जिट पोल को नकार रही है. उसका दावा है कि पार्टी दिल्ली में 50 सीटें जीतने जा रहा है और आप सिर्फ 16 सीटों पर सिमट जाएगी.

बीजेपी के नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने ट्वीट कर दावा किया है कि बीजेपी 11 फरवरी के चुनाव परिणामों में 50 सीटें जीत रही है. उन्होनें ट्वीट करते हुए लिखा, ’11 तारीख को चुनाव के परिणाम में बीजेपी 50, आप 16 और कांग्रेस 4 सीटें. धन्यवाद दिल्ली’ वहीं, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने चुनाव बाद के सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) को नकारते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी चुनाव में 48 सीट जीतेगी.

इधर, चुनाव सर्वेक्षणों में संकेत दिया गया है कि पार्टी 2015 का रिकॉर्ड दोहरा सकती है जब इसने 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर जीत का परचम फहराया था.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रियंका गांधी पर मायावती का तंज, कहा : सत्ता से बाहर होने पर करते हैं नौटंकी

Next Post

पथ के बाद अब पशुपालन विभाग में भी टेंडर का खेल, घास काटने की मशीन का टेंडर बोरो प्लेयर को देने की तैयारी

Next Post
पथ के बाद अब पशुपालन विभाग में भी टेंडर का खेल, घास काटने की मशीन का टेंडर बोरो प्लेयर को देने की तैयारी

पथ के बाद अब पशुपालन विभाग में भी टेंडर का खेल, घास काटने की मशीन का टेंडर बोरो प्लेयर को देने की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d