दिल्ली: नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन आज 26वें दिन में पहुंच गया है. अब तक सरकार और किसानों के बीच में कोई बात नहीं बनी है, वहीं दिल्ली की सीमाओं पर किसान इस कड़ाके की ठंड में डेरा जमाए हुए हैें. ऐसे में दिल्ली की सीमाओं से आवाजाही करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आज भी आंदोलन के चलते कई रास्ते बंद किए गए हैं. लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.
पुलिस ने जानकारी दी है कि किसान विरोध के कारण नोएओडा और गाजियाबाद से दिल्ली जाने वालों के लिए चीला और गाजीपुर बॉर्डर बंद है. लोगों को सलाह दी जाती है कि वे आनंद विहार, डीएनडी, अप्सरा और भोपरा सीमाओं के माध्यम से दिल्ली आने के लिए वैकल्पिक मार्ग लें.
पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सिंघू, औचंदी, पियाउ मनियारी, और मंगेश बॉर्डर बंद हैं. लोग लामपुर, सफियाबाद सबोली और सिंघू स्कूल टोल टैक्स सीमाओं के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग लें. इसके साथ ही मुकरबा और जीटीके रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाहरी रिंग रोड, GTK रोड और NH 44 जानें से बचें.

