लखीसराय : बिहार के लगभग 25000 निजी विद्यालय के संचालकों ने निजी विद्यालयों के लिए 1 वर्षीय विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है. इस मांग के समर्थन में राज्यभर से लगभग एक लाख पत्र मुख्यमंत्री बिहार सरकार को ईमेल द्वारा किया जाएगा. यह जानकारी लखीसराय प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समायल अहमद ने प्रेस वार्ता में दी. विदित हो कि विगत 28 जून को प्रधानमंत्री एवं मानव संसाधन विकास मंत्री को देश भर से लगभग 2000000 मेल किए गए थे. इसी संदर्भ में अब मुख्यमंत्री को भी निजी विद्यालयों के रक्षा हेतु पत्र मेल किए जाएंगे, ज्ञात हो कि लॉकडाउन में कई निजी विद्यालय बंद हो चुके हैं एवं कई विद्यालयों के बंद होने के आसार दिख रहे हैं. जो देश की शिक्षा व्यवस्था को पीछे ले जाएगा इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है मुख्यमंत्री से मांग की गई थी वह कर्मचारियों के वेतन के अतिरिक्त हर विद्यालय के आवश्यक खर्चे यथा मकान किराया, बैंक के लोन की मासिक किस्त, मेंटेनेंस गाड़ियों की ईएमआई , बिजली का बिल अन्य टैक्स आदि से संबंधित समस्या के समाधान हेतु आर्थिक सहायता अति शीघ्र प्रदान करें.
जिसमें एसोसिएशन के जिला प्रभारी राजेश शर्मा, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार आर्य, उपाध्यक्ष अवधेश कुमार निराला, जिला सचिव रंजन कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा , सलाहकार समिति के अध्यक्ष बेंजामिन जयपाल सूचना मंत्री अनय कुमार , दिलीप कुमार सलाहकार समिति के सदस्य राकेश कुमार, अशोक कुमार, विवेक राणा चानन प्रखंड के सचिव अनिल कुमार एवं सुनील कुमार, अमरजीत कुमार, मदन कुमार अजय कुमार विदेशी कुमार, पिंटू आदि उपस्थित थे.

