BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लकड़ जोरी में बड़ी पुलिया बनाने की मांग जोरों पर

by bnnbharat.com
March 21, 2020
in समाचार
लकड़ जोरी में बड़ी पुलिया बनाने की मांग जोरों पर

लकड़ जोरी में बड़ी पुलिया बनाने की मांग जोरों पर

Share on FacebookShare on Twitter

अमन राज, 

गोड्डा(पथरगामा): प्रखंड मुख्यालय के निकटवर्ती पंचायत सोनारचक के लकड़ जोरी गांव के कच्ची सड़क में बड़ा पुलिया नहीं बनने के चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है.

लकड़ जोरी जाने वाली रास्ते में एक बड़ा सा गड्ढा बना हुआ है जिसके कारण पानी इस पार से उस पार आता जाता है.

नीचे जमीन होने के चलते जरा सा भी पानी पड़ जाने के कारण उस जगह पर पानी जाम हो जाता है. पानी जाम हो जाने के चलते आवागमन ठप हो जाता है. यह बातें आम दिनों की है इसलिए बरसात की बात करना ही बेमानी है.

Also Read This: CM ने चंपई सोरेन के पिता के निधन पर किया दुख व्यक्त

ग्रामीणों का कहना है कि सिमरिया लकड़जोरी कारी कादर आदि गांव का सरकारी राशन दुकान कुड़ेरी चक में है.

सड़क में पानी जाम हो जाने के कारण राशन लाने के लिए इन लोगों को 4 किलोमीटर अधिक दूरी तय करना पड़ता है.

बीमार अथवा गर्भवती को बाहर ले जाने के लिए भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है. आम दिनों में राशन दुकान जाने में लोगों को आधा किलोमीटर भी नहीं चलना पड़ता है. परंतु समस्या तब आती है जब पानी सड़क पर जमा हो जाता है.

Also Read This: कमलनाथ ने कहा, कई जीतते हुए को हारते देखा है

बता दें कि मनरेगा से एक छोटी पुलिया बनाई गई है जो सड़क के ऊंचे स्थान पर बना हुआ है. पानी की निकासी भी नहीं होती है.

पुलिया की चौड़ाई भी महज 4 फीट ही है. लोगों ने सड़क में उसी जगह पर पुलिया बनवाने की मांग की है जहां पर गड्ढा है और उस होकर पानी आता जाता रहता है.

लोगों ने बताया कि पुलिया बनवाने के लिए मुखिया प्रखंड प्रशासन और विधायक के पास कई बार चक्कर लगाया गया परंतु उनके मांग को पूरा नहीं किया जा सका है. इन लोगों ने जिला प्रशासन से बड़ी पुलिया बनवाने की मांग की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनशन दो दिनों के लिए स्थगित

Next Post

महागामा और पथरगामा का विद्युत आपूर्ति रहेगा बाधित 

Next Post
महागामा और पथरगामा का विद्युत आपूर्ति रहेगा बाधित 

महागामा और पथरगामा का विद्युत आपूर्ति रहेगा बाधित 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d